{"_id":"5f8fcf458ebc3e9b9924477f","slug":"jammu-and-kashmir-pakistan-violates-cease-fire-in-qasba-and-kerni-sector-of-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, रिहायशी इलाकों पर दागे मोर्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, रिहायशी इलाकों पर दागे मोर्टार
Wed, 21 Oct 2020 11:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत जारी है। आज सुबह भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पाकिस्तान ने आईबी पर रिहायशी इलाकों पर दागे मोर्टार
इससे पहले मंगलवार को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सोमवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने रात दस बजे से लेकर मंगलवार तड़के पांच बजे तक भारी गोलाबारी की। इस दौरान बीएसएफ की कोठा, मनियारी पोस्ट व उसके साथ लगते मनियारी गांव को निशाना बनाया गया। बीएसएफ ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
मनियारी गांव की पंच शिशु देवी के घर से मात्र पांच मीटर की दूरी पर एक गोला फटा, जिससे वहां ट्यूबवेल के लिए लगे ट्रांसफार्मर को भारी क्षति पहुंची है। इस कारण पूरा दिन इलाके में पेयजल आपूर्ति ठप रही। इसी गांव के बूटा राम के खेतों में मोर्टार गिरने से मवेशियों के लिए रखा भूसा जल कर राख हो गया। खेतों में दो मोर्टार भी मिले, जिन्हें शाम को बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया।