फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Oxygen production plant set up at District Hospital Ramban

जम्मू-कश्मीर: जिला अस्पताल रामबन में लग रहा ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट

Fri, 28 May 2021 11:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 28 May 2021 11:24 PM IST
सार

750 एलपीएम तरल ऑक्सीजन पैदा करेगा ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Oxygen production plant set up at District Hospital Ramban
आक्सीजन जनरेशन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिला अस्पताल रामबन में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने का काम जोरों पर चल रहा है। उपायुक्त रामबन मुसरत इस्लाम ने कहा कि प्रस्तावित ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट दो इकाइयों की मदद से 750 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) तरल ऑक्सीजन पैदा करेगा। यह प्लांट जिला अस्पताल रामबन में ऑक्सीजन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले में कहीं भी ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि हमारे पास रामबन जिले में ऑक्सीजन सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है, वर्तमान में हमारे पास 702 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक ऑक्सीजन की खपत 25 बिस्तर वाले कोविड केयर सेंटर ट्रॉमा अस्पताल रामबन में होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नए संक्रमितों से ज्यादा हुए ठीक, प्रदेश में 2803 केस मिले, 3637 मरीज स्वस्थ
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कोविड केयर केंद्र में 80 रोगियों को अब तक भर्ती किया गया है। इनमें से 5 की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को ट्रामा केयर सेंटर में 7 कोविड मरीज भर्ती थे, जबकि 17 बेड खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed