फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: On which day the shops will open, police distributed pamphlets in the markets

जम्मू-कश्मीर: किस दिन कौन सी दुकानें खुलेंगी, पुलिस ने बाजारों में बांटे पंफ्लेट

Thu, 22 Apr 2021 01:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 22 Apr 2021 01:47 PM IST
सार

रोटेशन के आधार पर दुकानें खोलने के निर्देशों का पालन करा रही पुलिस। बाजारों में माइक से भी की जा रही अनाउंसमेंट, कुछ दुकानें बंद कराईं।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: On which day the shops will open, police distributed pamphlets in the markets
लखदाता बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने रोटेशन के आधार पर दुकानें खोलने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन बाजारों में कुछ दुकानदार नए दिशा निर्देशों से अंजान हैं। बुधवार को वह दुकानें भी खुली रहीं, जिन्हें नहीं खुलना था। अब पुलिस ने नए निर्देशों का पालन कराने के लिए नई रणनीति तैयार की है। इसके लिए पुलिस बाजारों में दिशा निर्देशों संबंधी पंफ्लेट बांट रही है।

विज्ञापन


माइक से अनाउंसमेंट की जा रही है। बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए हैं। बुधवार को बाजारों में वह दुकानें बंद करवाईं, जिन्हें खुलना नहीं था। प्रशासन ने डीएसपी, थाना प्रभारियों, चौकी अफसरों और बीट कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में निजी तौर पर जाकर दुकानदारों और लोगों को नए निर्देशों से अवगत कराएं। दुकानदारों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग वित्त आयुक्त: जम्मू कश्मीर में कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में निजी तौर पर बाजारों में जाएंगे और दुकानदारों को नए निर्देशों का पालन कराएंगे। निर्देशों की जानकारी वाले पोस्टर छपवाकर दुकानदारों के बीच बांटे गए हैं, ताकि उनको पता हो कि किस तरह पालन करना है।

बाजारों में पुलिस के अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है। रात के समय गश्त को बढ़ाया गया है। इसके अलावा रूटीन में पुलिस अफसर विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि निर्देशों के पालन में कोई समस्या पेश न आए। -दीपक ढींगरा, एसपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed