फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir oath-taking ceremony pdp bjp ministers farooq abdullah

रियासत की सियासतः शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे फारूक अब्दुल्ला, ये रहा कारण

Sun, 29 Apr 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 29 Apr 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir oath-taking ceremony pdp bjp ministers farooq abdullah
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ani

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि रियासत में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में वो शिरकत नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मौजूद रहने के लिए उन्हें राज्यपाल एनएन वोहरा की तरफ से न्योता तो मिला है, लेकिन वह समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन


जम्मू के परेड ग्राउंड जम्मू में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेने के कारण बारे बताते हुए कहा कि उन्हें श्रीनगर में अपने घर जाना है। ऐसे में वह समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर भाजपा की तरफ से सोमवार को होगा। राज्यपाल एनएन वोहरा जम्मू कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 12 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। भाजपा के मंत्रियों में कैबिनेट से लेकर राज्य मंत्रियों में बदलाव होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता को मंत्रिमंडल में अहम भूमिका मिल सकती है। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, महासचिव राम माधव और केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।


सूत्रों की माने तो उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने नई दिल्ली में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव से मुलाकात की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता को नई दिल्ली बुलाया गया। इस बैठक में भाजपा के नए मंत्रियों की सूची पर मुहर लग गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed