{"_id":"5ae5e2a64f1c1b340a8b7075","slug":"jammu-and-kashmir-oath-taking-ceremony-pdp-bjp-ministers-farooq-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत की सियासतः शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे फारूक अब्दुल्ला, ये रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत की सियासतः शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे फारूक अब्दुल्ला, ये रहा कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 29 Apr 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि रियासत में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में वो शिरकत नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मौजूद रहने के लिए उन्हें राज्यपाल एनएन वोहरा की तरफ से न्योता तो मिला है, लेकिन वह समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू के परेड ग्राउंड जम्मू में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेने के कारण बारे बताते हुए कहा कि उन्हें श्रीनगर में अपने घर जाना है। ऐसे में वह समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर भाजपा की तरफ से सोमवार को होगा। राज्यपाल एनएन वोहरा जम्मू कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 12 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। भाजपा के मंत्रियों में कैबिनेट से लेकर राज्य मंत्रियों में बदलाव होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता को मंत्रिमंडल में अहम भूमिका मिल सकती है। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, महासचिव राम माधव और केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
सूत्रों की माने तो उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने नई दिल्ली में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव से मुलाकात की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता को नई दिल्ली बुलाया गया। इस बैठक में भाजपा के नए मंत्रियों की सूची पर मुहर लग गई है।