{"_id":"60ef1db743600a6f967356fc","slug":"jammu-and-kashmir-night-flight-service-from-jammu-airport-from-23-first-flight-will-leave-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू एयरपोर्ट से रात्रि विमान सेवा 23 से, दिल्ली के लिए रवाना होगी पहली फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू एयरपोर्ट से रात्रि विमान सेवा 23 से, दिल्ली के लिए रवाना होगी पहली फ्लाइट
Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
सार
गोएयर की फ्लाइट दिल्ली से जम्मू साढ़े सात बजे पहुंचेगी, रात्रि आठ बजे दिल्ली के लिए होगी रवाना।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू एयरपोर्ट से रात्रि विमान सेवा 23 जुलाई से शुरू होने जा रही है। रात्रि की पहली फ्लाइट गोएयर की दिल्ली के लिए होगी। गो एयर की फ्लाइट दिल्ली से छह बजे उड़ान भरेगी और शाम साढ़े सात बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुुंचेगी, वही वापसी में फ्लाइट आठ बजे जम्मू से उड़ान भरेगी और रात नौ बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि विमान सेवा शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी तैयारी पूर कर ली है। जम्मू एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए रनवे का विस्तार और लाइटिंग का काम पूरा हो चुका है। कोविड के कारण इस कार्य में थोड़ी देरी हुई थी। 23 जुलाई तक अन्य सभी जरूरी काम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट संभाग में एक मात्र एयरपोर्ट है, जहां से रात्रि विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इससे प्रदेश के लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। 23 जुलाई के लिए रात्रि विमान सेवा शुरू होना प्रस्तावित है और गोएयर विमान कंपनी ने पहली फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना से ठीक होने वालों को मानसिक परेशानी, मधुमेह के साथ गिर रहे बाल
रनवे 8000 फीट तक बढ़ाया
नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट के रनवे को 6700 फीट से 8000 फीट तक बढ़ाया गया। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम भी लगाया है, जिससे खराब मौसम में विजिबिलिटी 1200 मीटर की बजाय 800 मीटर तक होगी।