फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news: Suspicion of use of military drone in attack on Air Force station

जम्मू-कश्मीर : एयरफोर्स स्टेशन पर हमले में मिलिट्री ड्रोन के इस्तेमाल का शक

Thu, 01 Jul 2021 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 04:30 AM IST
सार

  • पाकिस्तान के पास उपलब्ध बुराक ड्रोन से हमले की आशंका, यह रडार की पकड़ में नहीं आ पाता
  • 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाला फाइबर निर्मित ड्रोन हमला कर फौरन लौटने में सक्षम
  • सीमापार आतंकवाद के हथकंडों में पाकिस्तान ने किया बदलाव: डॉ. जगन्नाथन

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news: Suspicion of use of military drone in attack on Air Force station
Drone Attack on Indian Military Base... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरफोर्स स्टेशन पर हमले में मिलिट्री डोन के इस्तेमाल का शक है। व्यावसायिक ड्रोन से इस प्रकार के हमले नहीं किए जा सकते हैं। पाकिस्तान के पास उपलब्ध बुराक ड्रोन का इसमें इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। पाकिस्तान में आर्मी स्कूल पर हुए हमले के दौरान दहशतगर्दों का सफाया करने के लिए 2014-15 में जनजातीय क्षेत्र में इसी तरह के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। इस ड्रोन की खास बात यह है कि इसका रात में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रडार की रेंज में नहीं आता। इसकी गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा होती है, जिससे वह लक्ष्य पर हमला कर आसानी से वापस हो जाता है। यह मानना है जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन से जुड़े विशेषज्ञों का। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद के लिए अपनाए जा रहे हथकंडों में बदलाव किया गया है। अब सेना के उपकरणों में बदलाव कर उन्हें आतंकियों को सौंपा जा रहा है। बुराक ड्रोन इस्राइल, अमेरिका, ब्रिटेन के साथ पाकिस्तान के पास है। इसका नियंत्रण पाकिस्तानी एयरफोर्स के साथ ही आईएसआई के पास है। यह ड्रोन 2009 से ही पाकिस्तान के पास है जिसका इस्तेमाल घनी आबादी वाले इलाकों में भी आसानी से किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह ड्रोन फाइबर का बना होता है जो 200 से 500 किमी का सफर और आठ हजार फुट की ऊंचाई पर भी उड़ सकता है। इस कांबैट ड्रोन की आवाज कम होती है और पांच किलो तक वजन आसानी से उठा सकता है। 
विज्ञापन


जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जे जगन्नाथन का कहना है कि आतंकवाद को प्रश्रय देने में पाकिस्तान का हर मंच पर नाम आता रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के मामले में कार्रवाई की है। इस किरकिरी से बचने के लिए वह ड्रोन हमले का प्रयोग कर सकता है। ड्रोन से हमले के सबूत मिलने में काफी मुश्किलें आएंगी, जबकि अन्य हमलों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत डोजियर तैयार कर लेता है। इस वजह से उसने अपनी रणनीति बदलते हुए आतंकियों को ड्रोन हमले के लिए तैयार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने लश्कर को ड्रोन का दिया प्रशिक्षण
डॉ. जगन्नाथन का कहना है कि हमले में लश्कर का हाथ हो सकता है, क्योंकि 2008 में यह बात साबित हो चुकी है कि पाकिस्तानी सेना ने लश्कर आतंकियों को नेवल ट्रेनिंग भी दी थी। इसलिए बदली रणनीति के तहत और विश्व समुदाय की नजरों से बचने के लिए ड्रोन हमले के बारे में भी प्रशिक्षण देने की बात को बल मिलता है। 

सुरंग तकनीक के पकड़ में आने से नया प्रयोग
उनका कहना है कि पाकिस्तान की सुरंग की तकनीक अब धीरे-धीरे पकड़ में आ गई है। एक सुरंग को तैयार करने में साल तक का समय लगता है क्योंकि इसे खुरपी की सहायता से तैयार किया जाता है। बॉर्डर पर सतर्कता की वजह से भी पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की साजिश रची। उन्होंने बताया कि टनल को खोजने के लिए सुरक्षा बलों को व्यापक तकनीक उपलब्ध कराए जानी चाहिए ताकि जमीन के नीचे मानव और अन्य किसी प्रकार की गतिविधियों का आसानी से पता लगाया जा सके। 

स्थानीय स्तर पर हमले की संभावनाएं बहुत कम
डॉ. जगन्नाथन के अनुसार स्थानीय स्तर पर ड्रोन हमले करने की संभावनाएं बहुत कम हैं क्योंकि इसके लिए व्यापक प्रशिक्षण की जरूरत है। व्यावसायिक ड्रोन में आईईडी या अन्य विस्फोटक फिट कर हमले करने की गुंजाइश नहीं लगती। व्यावसायिक ड्रोन में आवाज बहुत होती है। ड्रोन को लक्ष्य पर निशाना साधने और विस्फोटक के साथ लक्ष्य भेदने के लिए उच्च स्तर का प्रशिक्षण जरूरी है।

सैन्य प्रतिष्ठानों पर फिर दिखे ड्रोन, एनआईए ने सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे 

वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमले की जांच कर रही एनआईए ने सैंपल लेकर चंडीगढ़ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के पास भेजे हैं। इससे पता चलेगा कि हमले में कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था। उधर, जम्मू में सैन्य प्रतिष्ठानों के ऊपर ड्रोन दिखने के मामले चौथे दिन भी सामने आए हैं। बुधवार तड़के दो सैन्य कैंपों के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना मिली है। सेना और पुलिस ने इससे साफ इनकार किया। हर एक सैन्य कैंप में आसमान पर नजर रखने के लिए कम से 70 जवानों को तैनात किया गया है। जो खास तौर पर ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। 

बुधवार को कालूचक मिलिट्री स्टेशन और मीरां साहिब सैन्य बिग्रेड पर ड्रोन मंडराने की सूचना मिली। कई सोशल मीडिया साइट पर भी इसकी जानकारी सांझा की गई। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि ऐसा कोई ड्रोन नहीं देखा गया है। जवानों को पूरी तरह से अलर्ट किया है। इस प्रकार की गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश हैं।

यदि कहीं पर कोई हमले की कोशिश करता है तो तुरंत जवाबी कार्रवाई होगी। 27 जून को वायुसेना स्टेशन पर हमला होने के बाद से लगातार चार दिन तक सैन्य कैंपों के ऊपर ड्रोन देखे जाने की जानकारी सामने आ रही हैं। सिर्फ एक बार ड्रोन ने हमला करने की कोशिश की है, लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि लोग इसे लेकर डर का माहौल न बनाएं। इस प्रकार की घटना को मजाक में न लें। पहले पूरी तरह से देखें कि आसमान में दिखने वाला यंत्र किस तरह का है। इसके बाद ही कोई सूचना सांझा करें।

राजोरी में ड्रोन समेत उड़ने वाली सभी मशीनों पर रोक
 जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से किए गए हमले को लेकर राजोरी में ड्रोन समेत उड़ने वाली सभी मशीनों पर रोक लगा दी है। इसमें खिलौने अथवा छोटे ड्रोन भी शामिल हैं। न सिर्फ इस्तेमाल बल्कि ऐसी मशीनों को रखने, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शवन ने आदेश में कहा है कि देश विरोधी तत्वों द्वारा मानव जीवन को नुकसान, चोट और जोखिम पैदा करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग को देखते हुए यह पाबंदी लगाई जा रही है। राजोरी जिले में किसी भी ड्रोन या छोटी उड़ने वाली वस्तुओं/खिलौने का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अगर किसी के पास इस तरह का कोई ड्रोन कैमरा या उड़ने वाली वस्तु है तो वो उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन में जमा कराएं। थाने से बाकायदा इसकी पर्ची लें। किसी सरकारी एजेंसी द्वारा मैपिंग और सर्विलांस के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसकी जानकारी लोकल पुलिस स्टेशन इंचार्ज को देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed