फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news, Suspected death of married woman in Jammu city

जम्मू शहर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वाले बोले- दस लाख रुपये न देने पर कर दी गई हत्या

Tue, 11 Aug 2020 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Aug 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir news, Suspected death of married woman in Jammu city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू शहर के छन्नी हिम्मत इलाके में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता अमेरिका में हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनसे बेटी के ससुर ने दस लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं मिलने पर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिश रच रहे आतंकी, नेताओं पर हमलों के बीच भाजपा को आठ झटके
विज्ञापन


मृतक महिला के भाई अशोक मेहरा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन जीया भारती काफी परेशान थी। शव की अवस्था देखकर यह हत्या का मामला ही लग रहा है। अशोक ने कहा कि बहन के पति और ससुर के चेहरों पर भी निशान हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि उनकी बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिता इन दिनों अमेरिका में है। मृतका के ससुर ने अमेरिका फोन कर उनसे दस लाख रुपये की मांग कर रहा था। मृतका का तीन साल का बच्चा भी है। वह कभी इस तरह का कदम नहीं उठा सकती थी। अमेरिका से फोन कॉल पर मृतका के पिता ने कहा कि लड़की के ससुर ने फोन कर उनसे दस लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं मिलने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, छन्नी हिम्मत पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed