{"_id":"68a9306c94f88d21b50b5b1e","slug":"jammu-and-kashmir-news-road-accident-in-arnia-bus-falls-off-bridge-school-children-were-also-on-board-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अरनिया में सड़क हादसा...पुल से नीचे गिरी बस, 20 घायलों में पांच गंभीर; स्कूली बच्चे भी थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अरनिया में सड़क हादसा...पुल से नीचे गिरी बस, 20 घायलों में पांच गंभीर; स्कूली बच्चे भी थे सवार
Sat, 23 Aug 2025 08:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:37 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के अरनिया में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, अरनिया के कल्याणा मोड़ इलाके में गरोड़ नाले के ऊपर बने पुल से बस नीचे गिर गई। बस में सवार कुल 20 सवारियां जख्मी हो गईं। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे। हादसे की वजह चालक का फोन पर लंबे समय तक बात करना बताई जा रही है।