{"_id":"617fd1e6224059667b31ee4b","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-trilochan-singh-murder-case-and-bjp-leader-vikram-singh-randhawa-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: भाजपा नेता के बयान पर महबूबा का पलटवार, वजीर हत्याकांड में काला को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: भाजपा नेता के बयान पर महबूबा का पलटवार, वजीर हत्याकांड में काला को पुलिस ने हिरासत में लिया
Mon, 01 Nov 2021 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 05:44 PM IST
सार
टी-20 विश्व कप में भारत की हार का जश्न मनाने वाले के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में आक्रोश है। पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नरवाल मंडी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह उर्फ काला को हिरासत में लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूूबा मुफ्ती को सोमवार को नजरबंद किया गया है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 विश्व कप में भारत की हार का जश्न मनाने वाले के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में आक्रोश है। भाजपा ऐसे छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं महबूबा मुफ्ती जश्न मनाने वालों को मासूम बताकर उनका समर्थन कर रही हैं। इतना ही नहीं महबूबा ने यूपी के आगरा में जश्न मनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए छात्रों के भविष्य की दुहाई देते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
त्रिलोचन सिंह हत्याकांड: सुरिंदर सिंह उर्फ काला को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया
पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नरवाल मंडी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह उर्फ काला को हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से 'क्राइम ब्रांच सेल की पांच सदस्यीय टीम आज सुबह जम्मू पहुंची। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देकर काला को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई।' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया गया, शोपियां जाने की थी योजना
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूूबा मुफ्ती को सोमवार को नजरबंद किया गया है। महबूबा मुफ्ती शोपियां जिले जाने की योजना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें शोपियां जाने की इजाजत नहीं मिली है। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को बीते महीने की नौ तारीख को नजरबंद रखा गया था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी लॉर्ड गुशी टीम, लोगों ने सेना के प्रयासों को सराहा
कश्मीर के हंदवाड़ा में यूनिटी डे के अवसर पर बटालियन ने यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। आयोजन का मुख्य फोकस युवाओं के बीच खेल भावना को बढ़ाना और प्रतिभा की पहचान करना था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: दिवाली की तैयारियों में जुटे जिला कारागार के कैदी, बाजारों को टक्कर दे रही हैं ये मोमबत्तियां
जम्मू जिला कारागार के कैदी हर साल की तरह इस बार भी दिवाली की तैयारियों में लगे हुए हैं। बाजारों को टक्कर देते हुए कैदियों ने इस बार अलग-अलग डिजाइनों की मोमबत्तियां बनाईं हैं। जिनकी तस्वीरें जेल के अधिकारियों द्वारा जारी की गई हैं। जोकि कैदियों के कौशल का प्रमाण हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें