फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Trilochan Singh murder case Delhi Police Crime Branch arrested Narwal Mandi President Surinder Singh alias KALA

त्रिलोचन सिंह हत्याकांड: सुरिंदर सिंह उर्फ काला को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया

Mon, 01 Nov 2021 04:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 04:53 PM IST
सार

टीएस वजीर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नरवाल मंडी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह उर्फ काला को हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।

विज्ञापन
Trilochan Singh murder case Delhi Police Crime Branch arrested Narwal Mandi President Surinder Singh alias KALA
त्रिलोचन सिंह वजीर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नरवाल मंडी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह उर्फ काला को हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से 'क्राइम ब्रांच सेल की पांच सदस्यीय टीम आज सुबह जम्मू पहुंची। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देकर काला को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई।'

विज्ञापन


इस मामले में जम्मू निवासी हरमीत सिंह ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उसने बताया था कि हरप्रीत ने उसे त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या करने के लिए उकसाया था। उसके त्रिलोचन वजीर से मतभेद थे, जिनका हरप्रीत ने फायदा उठाया। हरमीत ने पूछताछ में बताया कि तीन सितंबर को दिन में हरप्रीत होटल के कमरे में आया और उससे कहा कि वजीर उसके बेटे को खत्म करने की साजिश रच रहा है। शाम को फिर से हरप्रीत होटल के कमरे में आया, उसे बार-बार इस बात के लिए उकसाया कि उसके पूरे परिवार को टीएस वजीर खत्म कर देगा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भाजपा नेता रंधावा बोले: भारत की हार का जश्न मनाने वालों की खाल उधेड़ देनी चाहिए, महबूबा ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वजीर को मार देगा तो उसका परिवार बच जाएगा। अभी मौका है नहीं तो टीएस वजीर कनाडा चला जाएगा। हरप्रीत उसे उकसाता रहा। हरप्रीत उसे अपने फ्लैट में ले गया और उसे छिपा दिया। यहां पर हरमीत ने टीएस वजीर को सोते हुए गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह फ्लैट से चला गया।

बदबू आने के बावजूद शव के साथ कई दिन रहे थे आरोपी 

त्रिलोचन सिंह के शव से बदबू आने के बावजूद आरोपी कई दिन तक उसके साथ रहे। आरोपियों ने हत्या वाले दिन पार्टी की थी। मुख्य आरोपी हरमीत ने तीन सितंबर को रात 7 से 8 बजे के बीच त्रिलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय घर में हरप्रीत, बलवीर सिंह उर्फ बिल्ला और राजेंद्र चौधरी उर्फ राजू थे। राजू और बिल्ला 4 सितंबर की सुबह बस से अपने घर जम्मू चले गए थे। 5 सितंबर को त्रिलोचन सिंह के शव से बदबू आने लगी तो आरोपियों ने घर में धूपबत्ती व अगरबत्ती जलाना शुरू कर दिया। इन्होंने शव को चादर में लपेटकर बाथरूम में डाल दिया। बदबू रोकने के लिए एसी चला दिया। हरप्रीत 5 सितंबर को जम्मू चला गया। हरमीत शव के साथ रहा। हरप्रीत 7 सितंबर को वापस दिल्ली आ गया तो हरमीत जम्मू चला गया। हरमीत 8 सितंबर को वापस दिल्ली लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed