फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news in hindi, IED planted by terrorist under bridge near Tujan village in Pulwama

Pulwama: सैन्य काफिले को उड़ाने की साजिश नाकाम, आतंकियों ने पुल के नीचे प्लांट की थी आईईडी

Mon, 17 Aug 2020 09:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Aug 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir news in hindi, IED planted by terrorist under bridge near Tujan village in Pulwama
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के हमले की साजिश को नाकाम करते हुए रविवार देर रात आईईडी बरामद की। आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षाबलों के काफिले की गाड़ियों को उड़ाने की साजिश के तहत तूजान गांव के पास एक पुल के नीचे इसे प्लांट किया गया था।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सूचना पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पुल के नीचे संदिग्ध वस्तु दिखी। बारीकी से छानबीन करने पर पता चला कि उक्त स्थान पर आईईडी प्लांट की गई है। तत्काल मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाही, मलबे में समा गईं गाड़ियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर शहर में आतंकियों ने रविवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद आतंकी भाग निकले। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दहशतगर्दों की तलाश तेज कर दी है।


पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि सोपोर शहर के वारपोरा और डेंजर पोरा इलाके में स्थित बागों में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने उनकी खोज में तलाशी अभियान शुरू किया। बगीचों को घेरकर आतंकियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान वहां छिपे आतंकियों ने गोली चला दी। हालांकि, सुरक्षाबलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद आतंकी भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed