फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news encounter at Mochwa area of Budgam in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बडगाम में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दूसरा गिरफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Aug 2021 05:54 AM IST
सार

घाटी के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। इसके साथ ही मुठभेड़ स्थल से भागे आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news encounter at Mochwa area of Budgam in jammu kashmir
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। मारे गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्टल बरामद बरामद हुआ है। वहीं एक अन्य आतंकी मुठभेड़ स्थल से भाग निकला था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में आईजीपी कश्मीर जोन, विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से फरार हुए दूसरे आतंकवादी को ख्रिव इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक पिस्टल और एक ग्रेनेड भी मिला है।

विज्ञापन


बता दें कि बडगाम के मोचवा चदूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना की 50-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की बटालियन-181 द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला, उन्हें आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया। हालांकि आतंकियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आतंकी संगठन अल-बद्र का एक आतंकवादी मारा गया और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। उसकी पहचान शाकिर बशीर डार पुत्र बशीर अहमद डार निवासी गोरीपोरा अवंतीपोरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारा गया आतंकवादी विभिन्न आतंकी मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा था। उसके खिलाफ कई आतंकी अपराध के मामले दर्ज किए गए थे। शाकिर बशीर पहले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ एक आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। हाल ही में आतंकी संगठन अल-बद्र के आतंकी गुट में शामिल हो गया। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार, गोला बारूद एक एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन, 32 कारतूस, दो मैगजीन के साथ एक चीन निर्मित पिस्टल व अन्य सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त ऑपरेशन के दौरान एक अन्य आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से भागने में सफल रहा। जिसकी सूचना अवंतीपोरा पुलिस के साथ साझा की गई। अवंतीपोरा पुलिस ने सेना की 50-आरआर और सीआरपीएफक की बटालियन-185 के साथ ख्रिव क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान फरार हुए आतंकवादी का पता लगा लिया गया। उसे ट्रक में छिपाकर ले जाने वाले ड्राइवर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ख्रिव निवासी शब्बीर अहमद नजर के रूप में हुई है। ट्रक के चालक की पहचान ग्रतवानी मोहल्ला ख्रिव निवासी मोहम्मद शफी डार के रूप में हुई है। उक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भागे हुए आतंकवादी को ट्रैक करने में बेहतरीन तालमेल दिखाने के लिए पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों को बधाई दी है। इसके अलावा विजय कुमार ने नए भर्ती हुए आतंकवादियों के माता-पिता से अपने बच्चों को मुख्यधारा में वापस लाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- राहुल भट बोले: कश्मीर जैसी खूबसूरत जगह कहीं नहीं, आने वाले पांच वर्षों में यहां करीब 10 फिल्में बनाऊंगा
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: मीर के बेटे की शादी में होंगे शामिल, क्षीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह भी जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed