{"_id":"6104c76ac8cebd092862902d","slug":"jammu-and-kashmir-national-investigation-agency-conducting-raids-at-14-places-including-jammu-ramban-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 15 जगहों पर एनआईए की छापेमारी, हिदायतुल्लाह मलिक और आईईडी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 15 जगहों पर एनआईए की छापेमारी, हिदायतुल्लाह मलिक और आईईडी से जुड़ा है मामला
Sat, 31 Jul 2021 11:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:53 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शोपियां, अनंतनाग, बनिहाल सुंजवां और जम्मू समेत 15 जगहों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 15 जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की यह कार्रवाई लश्कर-ए-मुस्तफा के कमांडर हिदायतुल्लाह मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू में बरामद हुई पांच किलो आईईडी के मामले में हो रही है। जिसमें शोपियां, अनंतनाग, बनिहाल सुंजवां और जम्मू में अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दहशतगर्द हिदायतुल्लाह मलिक को गंग्याल में इसी साल 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू को दहलाने की साजिश के खुलासे के बाद इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा ने जम्मू में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। हिदायतुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, तीन मैगजीन व 28 गोलियां बरामद की गईं। हिदायतुल्लाह ने 2018 व 2019 में जम्मू व दिल्ली में कई महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों और ठिकानों की रेकी आतंकी हमले के लिए की थी।
विज्ञापन
उसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यालय की भी रेकी की थी। कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों और हमलों के पीछे हिदायतुल्लाह का हाथ रहा है। 2020 में शोपियां की जेके बैंक शाखा से दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की लूट में वह शामिल रहा था। हिदायतुल्लाह कश्मीर के साथ जम्मू में आतंकी गतिविधियों को चला रहा था।
यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ जल प्रलय: मौत के मुंह से निकले इमरान की आपबीती- हमारे बुजुर्गों ने भी कभी नहीं देखी ऐसी तबाही
यह भी पढ़ें- जल-प्रलय: कुपवाड़ा में आई बाढ़ से एक पुल क्षतिग्रस्त, किश्तवाड़ में बारिश ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन