फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Narco Terror Module busted for the second time in a week, 10 kg narco recovered from Tangdhar sector

जम्मू-कश्मीर: एक हफ्ते में दूसरी बार नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, तंगधार सेक्टर से 10 किलो नार्को बरामद

Wed, 14 Apr 2021 04:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 14 Apr 2021 04:50 PM IST
सार

पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का एक हफ्ते में दूसरी बार भंडाफोड़। 10 किलो नार्को की कीमत 50 करोड़ के करीब।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Narco Terror Module busted for the second time in a week, 10 kg narco recovered from Tangdhar sector
10 किलोग्राम नार्को कब्जे में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में भारतीय सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर मंगलवार रात को 10 किलोग्राम नार्को कब्जे में ली है। इसकी बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का एक ही हफ्ते में दूसरी बार भंडाफोड़ किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिसकी बाजार में कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई गई थी।

विज्ञापन

 

इस बार तस्करों को नियंत्रण रेखा के पास से नशीले पदार्थों को ले जाते देखा गया था। भारतीय सेना और बीएसएफ ने मिलकर पाक आधारित आतंकियों  द्वारा भेजे जाने वाले तस्करों को पकड़ लिया। वहीं रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इस गतिविधि में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने का अभियान जारी है। सूत्रों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, छह महीने बाद एक दिन में 1269 नए संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्को टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ से ड्रग डीलरों और आतंकवादियों के बीच संबंध एक बार फिर उजागर हुए हैं। यह मॉड्यूल घाटी में अपनी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए घाटी के स्थानीय युवाओं को गुमराह कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed