जम्मू-कश्मीर: एक हफ्ते में दूसरी बार नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, तंगधार सेक्टर से 10 किलो नार्को बरामद
पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का एक हफ्ते में दूसरी बार भंडाफोड़। 10 किलो नार्को की कीमत 50 करोड़ के करीब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में भारतीय सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर मंगलवार रात को 10 किलोग्राम नार्को कब्जे में ली है। इसकी बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का एक ही हफ्ते में दूसरी बार भंडाफोड़ किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिसकी बाजार में कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई गई थी।
इस बार तस्करों को नियंत्रण रेखा के पास से नशीले पदार्थों को ले जाते देखा गया था। भारतीय सेना और बीएसएफ ने मिलकर पाक आधारित आतंकियों द्वारा भेजे जाने वाले तस्करों को पकड़ लिया। वहीं रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इस गतिविधि में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने का अभियान जारी है। सूत्रों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, छह महीने बाद एक दिन में 1269 नए संक्रमित
नार्को टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ से ड्रग डीलरों और आतंकवादियों के बीच संबंध एक बार फिर उजागर हुए हैं। यह मॉड्यूल घाटी में अपनी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए घाटी के स्थानीय युवाओं को गुमराह कर रहा था।