{"_id":"6102d58f22737604fb121f5a","slug":"jammu-and-kashmir-motivated-youth-to-become-warriors-on-time-said-everyone-s-duty-to-celebrate-75th-amrit-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: युवाओं को समय पर योद्धा बनने के लिए किया प्रेरित, कहा 75वां अमृत महोत्सव मनाना सबका कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: युवाओं को समय पर योद्धा बनने के लिए किया प्रेरित, कहा 75वां अमृत महोत्सव मनाना सबका कर्तव्य
Thu, 29 Jul 2021 09:51 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:51 PM IST
सार
रैली में विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, आजाद हिंदुस्तान जिंदाबाद और स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजादी के 75 साल पूरे होने को लेकर नौशेरा में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर एडीसी कार्यालय से सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल तक पैदल रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, आजाद हिंदुस्तान जिंदाबाद और स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल और एएसपी अमित वर्मा ने एडीसी कार्यालय से पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह ने कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी सबको ईमानदारी से निभानी होगी। आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाना सबका कर्तव्य है। आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष के बाद प्राप्त हुई है। एडीसी ने युवाओं से राष्ट्रीयता की भावना रखने और जरूरत के समय एक योद्धा बनने के लिए कहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा बढ़ाई, एक अगस्त से पुलिस अफसरों की छुट्टियां भी रद्द
विज्ञापन
अमित वर्मा ने ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए युवा सेवा और खेल विभाग की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर राजू सम्याल तहसीलदार नौशेरा, विजय शर्मा तहसीलदार किला धराल, नरेंद्र शर्मा चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी नौशेरा, अनिल गुजराल प्रधानाचार्य जीएचएसएस नौशेरा, गुलजार अहमद जेडपीईओ नौशेरा और राकेश गुप्ता जेडपीईओ डंडेसर उपस्थित थे।