{"_id":"5e9496ea8ebc3e78ac7ea5e2","slug":"jammu-and-kashmir-militants-attack-police-crpf-party-in-awantipora","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में पुलिस और CRPF पार्टी पर आतंकियों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में पुलिस और CRPF पार्टी पर आतंकियों ने किया हमला
Mon, 13 Apr 2020 11:23 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी आतंकियों ने हमला किया। सोमवार शाम को पुलवामा जिले के मलंगपोरा में सीआरपीएफ तथा पुलिस की नाका पार्टी पर आतंकियों ने जबर्दस्त फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई से आतंकी भाग निकले।
हालांकि, फायरिंग लगभग 100 मीटर की दूरी से की गई थी। इस वजह से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। इस बीच उत्तरी कश्मीर में लश्कर ए ताइबा के पांच ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के तुजर व हारवान इलाके से लश्कर के मददगारों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक यूबीजीएल, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, पांच हैंड ग्रेनेड तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए मददगारों की शिनाख्त तुजर के नंदपोरा मुहल्ले के आरिफ बिल्ला, शेखपोरा मोहल्ला के सरताज अहम शेख व मोहम्मद मुतुर्जा भट्ट, खान मोहल्ला के निसार अहमद लोन तथा तुजर के फैय्याज के रूप में की गई है।

जनवरी महीने में एक नागरिक पर ग्रेनेड फेंकने में वे शामिल थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए ओजीडब्ल्यू से पूछताछ की जा रही है। इसमें आतंकियों के नेटवर्क के संबंध में कई अहम जानकारियां हाथ लग सकती हैं।
आतंकी हमले में घायल टीए के पूर्व जवान ने दम तोड़ा
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के बुचरू गांव में रविवार शाम आतंकियों के हमले में घायल टेरिटोरियल आर्मी (टीए) के पूर्व जवान अब्दुल हमीद मंटू की सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हमले के बाद उसे अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां हालत नाजुक होने पर उसे श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने रविवार शाम हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।