{"_id":"60f307b7b91b7e20c407853d","slug":"jammu-and-kashmir-many-challenges-in-front-of-children-in-the-era-of-corona-education-department-is-making-students-aware-of-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना के दौर में बच्चों के सामने कई चुनौतियां, छात्रों को करियर के लिए जागरूक कर रहा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना के दौर में बच्चों के सामने कई चुनौतियां, छात्रों को करियर के लिए जागरूक कर रहा शिक्षा विभाग
Sat, 17 Jul 2021 10:09 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:09 PM IST
सार
10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल बच्चों के लिए हुआ विशेष वेबिनार।
विज्ञापन
करियर
विस्तार
स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू की ओर से विषय और संकाय चयन के लिए 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस सेशन का आयोजन किया गया। सेशन में मुख्य वक्ता इंस्टीट्यूट फॉर करियर स्टडीज की संस्थापक निदेशक अमृता दास ने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों से जागरूक किया।
विज्ञापन
ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में सौ से अधिक विद्यार्थी और अभिभावक जुड़े। सेशन के दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न भी रखे। इसमें सिविल सर्विस की तैयारी के लिए सबसे अच्छा विषय कौन सा है, प्रदेश में सबसे अच्छे नर्सिंग कॉलेज, विदेश में पढ़ाई के विकल्प, अभिनय में भविष्य संबंधित प्रश्न भी पूछ गए।
विज्ञापन
इस दौरान अमृता दास ने उन्हें हर विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. अमृता ने करियर को लेकर भ्रांतियां और तथ्य, नई शिक्षा नीति के अनुरूप 10वीं कक्षा के बाद उपयुक्त विषय का चुनाव करना, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए विषय, 12वीं कक्षा के बाद शैक्षणिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम सहित अन्य विकल्प के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस बार भी नहीं होगी मचैल यात्रा, कोरोना संक्रमण की वजह से लिया गया फैसला
इस दौरान स्कूल शिक्षा निदेशक रवि शंकर शर्मा ने कहा कि कोरोना के दौर में बच्चों के सामने काफी चुनौतियां हैं। ऐसे में उन्हें प्रासंगिक विषय चुनने के लिए परामर्श समय की मांग है। कार्यक्रम में काउसलिंग सेल के अध्यक्ष रोमेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रमों के बारे में बच्चों को अवगत करवाया।