{"_id":"6163789e8ebc3e05e7666c5f","slug":"jammu-and-kashmir-man-spying-for-pakistan-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला गिरफ्तार, छानबीन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला गिरफ्तार, छानबीन तेज
Mon, 11 Oct 2021 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:04 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। धार्मिक स्थलों, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की वीडियो सीमा पार भेजी।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के गांधीनगर इलाके से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक शख्स को पुलिस की एसओजी विंग ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला यह व्यक्ति पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। उसने शहर के कई धार्मिक स्थलों, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजी हैं। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क साधा है ताकि इस व्यक्ति के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जम्मू के पॉश क्षेत्र गांधीनगर में संदिग्ध व्यक्ति की हलचल का पता चला था। इसे पकड़कर की गई पूछताछ में इसके पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की बात सामने आई है। पुलिस इस शख्स से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि इस काम में कोई और उसका सहयोगी तो नहीं है। वह कब से पाकिस्तान को सूचनाएं भेजता रहा है तथा अब तक किन-किन प्रतिष्ठानों के बारे में सूचनाएं भेज चुका है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि पाकिस्तान के इशारे पर जम्मू में बड़ी वारदात की साजिश पिछले कुछ समय से रची जा रही है। इसके तहत आतंकी यहां अपना बेस बनाने के लिए प्रयासरत हैं। यहां कई आतंकी पिछले कुछ दिनों में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हमले की साजिशें भी विफल करते हुए आईईडी पकड़ी गई है।
विज्ञापन