फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir, Lt. Governor Manoj Sinha, Domicile certificate

जम्मू जिले में 1.65 लाख डोमिसाइल जारी, उपराज्यपाल सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद प्रक्रिया में आई तेजी

Tue, 25 Aug 2020 09:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 Aug 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir, Lt. Governor Manoj Sinha, Domicile certificate
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। जिला जम्मू में अब तक करीब 1.65 लाख डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं, जिसमें 15000 से अधिक गैर स्थानीय लोगों को प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन के राजस्व विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र नगरोटा, डंसाल आदि स्थानों पर डोर टू डोर वैन सेवा जारी है।

विज्ञापन

 

डोमिसाइल प्रमाणपत्र प्रक्रिया में स्थायी नागरिकता प्रमाणपत्र (पीआरसी) धारकों को प्राथमिकता दी जा रही है। पीआरसी, आधार कार्ड सहित अन्य सरल प्रक्रिया से पीआरसी धारकों को एक ही दिन में डोमिसाइल जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गैर स्थानीय लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र के लिए संबंधित तहसील कार्यालयों में दस्तावेज जमा करवाने को कहा गया है, जिसमें दस्तावेजों की बारीकी से जांच के बाद ही डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


एसीआर जम्मू विजय कुमार शर्मा ने बताया कि पीआरसी धारकों के लिए डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। उन्हें प्राथमिकता पर प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में भी जल्द ही वैन सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें पीआरसी धारकों को मौके पर ही प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed