जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल ने की वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा, 14 क्षेत्रों की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी जम्मू-कश्मीर वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों पर समीक्षा की। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि निवेश के लिए 14 क्षेत्रों की तलाश की गई है। इसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, फार्मासीक्यूटिल, ढांचा, रियल इस्टेट, ऊर्जा, बिजली, फिल्म, आईटी, आईटीईएस, शिक्षा, कौशल विकास आदि पर काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निवेश के लिए संभावित क्षेत्रों की तलाश की जाए। जम्मू-कश्मीर में विकास को बढ़ावा देने पर काम किया जाएगा। उन्होंने मंडलायुक्त जम्मू और कश्मीर को इंडस्ट्रियल इस्टेट के लिए जमीन की तलाश करने को कहा। उन्होंने संबंधित पार्टनरों से समन्वय और मजबूत योजना के साथ काम करने को कहा।
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इस दौरान नेशनल पार्टनर कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई), नॉलेज पार्टनर-ईरनेस्ट एंड यंग मीडिया पार्टनर, प्राइस वाटर हाउस कार्प्स (पीडब्ल्यूडीसी), इवेंट पार्टनर-एक्सपो इवेंट ने सम्मेलन की तैयारियों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया गया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो के साथ सम्मेलन के लिए प्रचार किया जाएगा।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में निवेश की संभावनाओं, कर्टन रेजर आदि गतिविधियों पर चर्चा की गई। जेएंडके ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से ऑनलाइन लोगो स्पर्धा रखी गई है। बैठक में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहामण्यम, वित्तीय आयुक्त अरुण कुमार मेहता, प्रधान सचिव बिपुल पाठक, प्रधान सचिव नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।