फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Lieutenant Governor: College-University students will be opened in a phased manner

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल: चरणबद्ध खोले जाएंगे कॉलेज-विवि, विद्यार्थियों को पहले लगे टीका

Sat, 31 Jul 2021 10:57 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 31 Jul 2021 10:57 PM IST
सार

कोविड टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी। तीसरी लहर के खतरे को कम करने के लिए अधिकतम टीकाकरण व रोकथाम पर जोर।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Lieutenant Governor: College-University students will be opened in a phased manner
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दर घटने पर अब प्रदेश सरकार कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी कर रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि संक्रमण दर कम है। अब उच्च शिक्षा संस्थान चरणवार खोलने की तैयारी की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग कॉलेज-विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दे। शनिवार को कोविड टास्क फोर्स की बैठक में जिला स्तर पर हालात की समीक्षा के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि कोविड उपयुक्त आचरण न करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को लेकर तैयारी में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने अधिकतम टीकाकरण, कवरेज, परीक्षण, माइक्रो कंटेनमेंट जोन (एमसीजेड) प्रावधानों पर सख्ती से कार्यान्वयन पर जोर दिया। एलजी ने कहा कि भारत सरकार ने 6.5 लाख खुराक देने पर सहमति जताई थी लेकिन प्रदेश को 16 लाख से अधिक कोविड खुराक (वैक्सीन डोज) प्रदान की गई है। यह केंद्र की गंभीरता को दर्शाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अभियान: ग्रीन जम्मू-कश्मीर जनांदोलन की होगी शुरुआत, प्रदेश के दो तिहाई भौगोलिक क्षेत्र को वन और वृक्षों से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अगस्त तक 60 फीसदी आबादी को कवर करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। 45 से अधिक आयु वर्ग में 99 फीसदी से ऊपर टीकाकरण हो चुका है और वर्तमान में पॉजिटिविटी दर 0.2 फीसदी तक गिर गई है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जिला वार कोविड स्थिति और प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed