Amarnath Yatra: ‘बाबा अमरनाथ’ के दर्शन 29 जून से, उपराज्यपाल सिन्हा ने प्रथम पूजा में लिया हिस्सा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि प्रशासन और सुरक्षाबलों ने अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की है और इस वर्ष तीर्थयात्रा पिछले वर्षों की तुलना में सुचारू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोज सिन्हा ने कहा कि 29 जून से देशभर के श्रद्धालु 'बाबा अमरनाथ' के दर्शन कर सकेंगे। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं जुटाई गई हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने कहा, 'आज, बाबा अमरनाथ की प्रथम पूजा संपन्न हो गई है और वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होगी। इस वर्ष, प्रशासन और सुरक्षाबलों ने तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की है। शांतिपूर्ण यात्रा के लिए एक बहु-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड मौजूद है।'
उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा गुफा मंदिर तक जाने वाली सड़क को उन्नत किया गया है। उपराज्यपाल ने कश्मीर के लोगों से यात्रा को समर्थन और सुविधा प्रदान करने की अपनी सदियों पुरानी परंपरा को जीवित रखने का आग्रह किया और आशा व्यक्त की कि इस वर्ष की यात्रा पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुचारू और सफल होगी।
उन्होंने कहा, 'शांतिपूर्ण और सुचारू तीर्थयात्रा देश और दुनिया में जम्मू-कश्मीर की अच्छी छवि बनाने में मदद करती है।' प्रथम पूजा के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव अटल डुल्लू, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ मनदीप कुमार भंडारी, एसएएसबी, सेना और उपराज्यपाल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
प्रथम पूजा में सुख समृद्धि की कामना की
श्री अमरनाथ यात्रा 2024 की शनिवार को हुई प्रथम पूजा में बाबा अमरनाथ व बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास सहित अन्य हिंदू संगठनों के सदस्य शामिल हुए। इन लोगों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की पूजा अर्चना कर यात्रा की सफलता और आम नागरिकों के साथ तीर्थ यात्रियों के कुशल मंगल और सुख समृद्धि की कामना की। पूजा में बाबा अमरनाथ व बुड्डा अमरनाथ यात्री न्यास से राष्ट्रीय महासचिव बीएचपी बजरंग बागरा, बीएचपी के प्रांत मंत्री अभिषेक गुप्ता, महासचिव न्यास सुदर्शन खजूरिया, अनूप मित्तल, दीपक शर्मा शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.