फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha hoisted the flag

Independence Day 2024: जम्म-कश्मीर में आजादी का जश्न, एलजी मनोज सिन्हा ने किया ध्वजारोहण

Thu, 15 Aug 2024 02:40 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 15 Aug 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha hoisted the flag
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ध्वजारोहण किया - फोटो : एएनआई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। बक्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में विदेशी आतंकवादियों को भेज रहा है क्योंकि वह स्थानीय स्तर पर भर्ती होने वाले आतंकवादियों की संख्या में कमी और लोकतंत्र में लोगों के बढ़ते विश्वास से हताश है, जो यहां लोकसभा चुनाव के दौरान रिकॉर्ड मतदान से नजर आता है।

विज्ञापन
एलजी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आतंकवाद में उल्लेखनीय गिरावट आई है। यहां किसी भी आतंकी संगठन का कोई शीर्ष नेतृत्व नहीं बचा है। हमले और पत्थरबाजी इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह गई है। आतंकी समूहों में स्थानीय स्तर पर भर्ती में कमी और लोकतंत्र में लोगों के विश्वास के मजबूत होने से हमारा पड़ोसी देश निराश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जो देश अपने ही नागरिकों को दो वक्त की रोटी जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में असमर्थ है, वह अस्थिरता पैदा करने और शांति भंग करने के लिए यहां विदेशी आतंकवादियों को भेज रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed