फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Legendary theme park to be built on Vaishno Devi Yatra route, travelers will get to experience recreational activities

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बनेगा पौराणिक थीम पार्क, यात्रियों को मनोरंजक गतिविधियों का मिलेगा अनुभव

Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 12 Jun 2021 12:01 AM IST
सार

कटड़ा व श्राइन क्षेत्र के आसपास तीन संभावित जगह चिह्नित की गईं। पर्यटकों-श्रद्धालुओं को मिलेगा यादगार अनुभव, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Legendary theme park to be built on Vaishno Devi Yatra route, travelers will get to experience recreational activities
vaishno devi yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन क्षेत्र के पास देश का सर्वश्रेष्ठ पौराणिक थीम पार्क बनेगा। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इसकी योजना तैयार कर ली है। कटड़ा में तीन संभावित जगह चिह्नित की गई हैं। परियोजना के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अत्याधुनिक पार्क का उद्देश्य पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में स्थानीय रोजगार के अवसर देना है।
विज्ञापन


देश विदेश से हर साल श्री माता वैष्णो के दरबार में एक करोड़ तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन और श्री माता वैष्णो श्राइन बोर्ड ने परियोजना के लिए तीन संभावित स्थानों की पहचान की है। इसमें दो श्राइन क्षेत्र के निकट और तीसरी साइट कटड़ा बस स्टॉप से दस किमी की दूरी पर है। पार्क का मंदिर के रास्ते में निर्माण किया जाएगा, ताकि दर्शन के बाद तीर्थ यात्रियों को मनोरंजक गतिविधियों का बेहतर अनुभव मिल सके। इसमें जम्मू-कश्मीर प्रशासन आउटडोर और इंडोर कला, मनोरंजन, राइड्स, खेल, भोजन, होटल्स, ठहरने आदि की सुविधाएं मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मजीन में तिरुपति बालाजी मंदिर से गांववासियों को मिलेगा रोजगार, जानिए कब है भूमि पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों को मिलेंगी रियायतें
परियोजना के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत निवेशकों को लाभ देने के साथ कई तरह की रियायतें दी जाएंगी। 25 साल का अनुबंध होगा, जिसमें विस्तार देने का प्रावधान शामिल रहेगा। परियोजना पर लागू केंद्रीय क्षेत्र की योजना के लाभों में पूंजी शामिल है। जिसमें 5 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 30 प्रतिशत का निवेश प्रोत्साहन मिलेगा। इसी तरह कार्यशील पूंजी ब्याज प्रोत्साहन के लिए मौजूदा इकाइयों को प्रति वर्ष पांच प्रतिशत अधिकतर एक करोड़ रुपये तक, माल और सेवा कर से जुड़े प्रोत्साहन के लिए सकल जीएसटी के 100 प्रतिशत के बराबर 10 वर्षों के लिए अधिकतर 300 फीसदी, पूंजी ब्याज में छूट, ऋण राशि पर अधिकतम सात वर्षों के लिए प्रति वर्ष छह प्रतिशत के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश तक की रियायत दी जाएगी।  

आवेदन के तीस दिन में होगी क्लियरेंस
आवेदन दाखिल करने के 30 दिन के भीतर मंजूरी के लिए औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके अलावा पानी 0.50 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर, बिजली 3.85 प्रति यूनिट से शुरू, अतिरिक्त स्टांप शुल्क और हरित औद्योगिकीकरण पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार निवेशकों के पास पांच लाख की वार्षिक फुटफाल और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के साथ मनोरंजन पार्क को चलाने का अनुभव होना चाहिए। एक बार समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद व्यवसाय संचालन को परियोजना की न्यूनतम आवश्यकताओं पर तीन साल के भीतर काम शुरू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed