फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Latest News, in Narco Terror case, bail application of he accused in Mudassir and Udhampur gang rape case rejected

जम्मू-कश्मीर: नारको टेरर मामले में मुदस्सिर और उधमपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 02 Jul 2021 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार जेएनएफ, जम्मू
जेएनएफ, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 02:10 PM IST
सार

नारको टेरेरिज्म मामले में मुदस्सिर अहमद डार की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Latest News, in Narco Terror case, bail application of he accused in Mudassir and Udhampur gang rape case rejected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनआईए की विशेष अदालत ने नारको टेरेरिज्म मामले में मुदस्सिर अहमद डार की जमानत अर्जी खारिज कर दी। पिछले साल पुलिस ने हंदवाड़ा में मोमीन पीर नाम के तस्कर को पकड़ा गया। इसके पास से सवा करोड़ रुपये की नकदी और 21 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो छह लोगों के नाम सामने आए। 

विज्ञापन


आरोपी मुदस्सिर भी इन लोगों के साथ मिला हुआ था। जिस दौरान यह लोग पकड़े गए। उस समय मुदसिर ने इन लोगों से कई बार फोन किया और इनके फोन रिसीव किए। इससे यह साबित होता है कि आरोपी का इन लोगों के साथ कनेक्शन है। यह लोग तस्करी से आतंकियों तक फंड पहुंचाते हैं। विशेेष जज सुनीत गुप्ता ने दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


उधमपुर गैंगरेप के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
उधमपुर जिला कोर्ट ने गैंगरेप के आरोपी फकीर अली की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। फरवरी 2020 में यह मामला सामने आया था। आरोपी ने अपने दो साथियों रोशन दीन और मोहम्मद बिनिया के साथ मिलकर लड़की से दुष्कर्म किया। अतिरिक्त जिला जज एससी काटल ने दोनों तरफ की दलीलें सुनीं और कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। आरोपी को जमानत देने से वह बाहर आकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है। लिहाजा उसे जमानत नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीए के आदेश को रद्द किया

श्रीनगर विकास प्राधिकरण (एसडीए) यूनियन की एक याचिका पर गुरुवार को जस्टिस अली मोहम्मद मागरे ने सुनवाई की। यूनियन ने प्लाटों को लेकर दावा किया था, जिसे संबंधित विभाग ने मानने से इनकार कर दिया। यह मामला 2017 का है। इस आदेश को एसडीए यूनियन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस पर जज ने सुनवाई करते हुए एसडीए को यूनियन के दावे पर दोबारा गौर करने को कहा और पहले जारी आदेश को रदद कर दिया।


बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए रिश्वत लेता कर्मी गिरफ्तार
सीबीआई ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेे हाथ पकड़ा है। पिछले दो साल से पवन कुमार नाम का कर्मचारी एक व्यक्ति से बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को आरोपी को छह हजार रुपये लेते दबोचा लिया। पवन कुमार जम्मू के परेड स्थित सब डिवीजन तीन के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) कार्यालय में तैनात है। सीबीआई का कहना है कि शिकायतकर्ता ने 2019 में बिजली का मीटर लगाने के लिए कहा था, लेकिन आरोपी ऐसा नहीं होने दे रहा था। आरोपी को पकड़ने के बाद सीबीआई ने उसके घर पर भी छापा मारकर कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी को सीबीआई मामलों की विशेष अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

बिजली आपूर्ति में खामियों पर भी जांच
जम्मू संभाग में बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था को लेकर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जांच के आदेश दे चुके हैं। इसे लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें आई हैं। ऐसी शिकायतें सीबीआई के पास भी पहुंची हैं, जिस पर जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed