{"_id":"5c0cf248bdec22417a2ed502","slug":"jammu-and-kashmir-kishtwar-police-arrested-wanted-terrorist-reyaz-ahmed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी, आतंकी रियाज अहमद गिरफ्तार, नए आतंकियों की कर रहा था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी, आतंकी रियाज अहमद गिरफ्तार, नए आतंकियों की कर रहा था भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 09 Dec 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में फरार आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ शहर से हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। श्रीनगर में पिछले दिनों हुए एक आतंकी वारदात के सिलसिले में उसकी तलाश थी। किश्तवाड़ में वह युवाओं को बरगलाकर आतंकी संगठन में भर्ती होने के लिए प्रेरित करता था। साथ ही लोगों से वसूली भी करता था। वह इस संगठन के मोहम्मद अमीन, जहांगीर सरूड़ी का करीबी और सहयोगी भी है।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आतंकी रियाज अहमद निवासी सोंदर-दच्छन, किश्तवाड़ है। उसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रीनगर में जुलाई में एक आतंकी वारदात हुई थी, जिसमें तौसीफ गुंदना और रियाज अहमद शामिल थे। इनके खिलाफ श्रीनगर के पारिमपोरा थाने में एक जुलाई-2018 को शस्त्र अधिनियम व अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है।
दोनों आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से संबंध रखते हैं। पुलिस किश्तवाड़ के ही तौसीफ गुदना को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह ओवर ग्राउंड वर्कर है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में एक और गिरफ्तारी की संभावना है। हमने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्दी ही वह भी पकड़ में आएगा।
विज्ञापन
उधर श्रीनगर के बाहरी इलाके मुजगुंड में शनिवार की देर शाम से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच से मुठभेड़ जारी है। इसमें अबतक तीन आतंकियों को मार गिराया गया जबकि पांच जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसे उड़ा दिया।
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने मुजगुंड इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूचना थी कि दो से तीन आतंकी मौजूद हैं। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

शुरू में सुरक्षा बलों ने आतंकियों से आत्म समर्पण करने के लिए कहा। कई मौके दिए गए, लेकिन वे फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
ऑपरेशन पांच राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की क्यूएटी तथा पुलिस की एसओजी की ओर से किया गया। आतंकी मौके से भाग न निकलें, इसके लिए फ्लड लाइट लगाया गया। पूरे इलाके को घेरकर रखा गया है।
मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी। आस-पास के इलाके के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। इन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।