फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Jk bank case Chargesheet against two bank managers and MD of private firm in loan scam

जम्मू-कश्मीर: 270 करोड़ के ऋण घोटाले में दो बैंक मैनेजर और निजी फर्म के एमडी के खिलाफ चार्जशीट

Sat, 27 Mar 2021 01:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Mar 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Jk bank case Chargesheet against two bank managers and MD of private firm in loan scam
जेके बैंक

जेके बैंक से 270 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में एसीबी ने बैंक के दो प्रबंधकों और अमन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के एमडी के खिलाफ शुक्रवार को एसीबी श्रीनगर कोर्ट में चालान पेश कर दिया। यह मामला 24 जुलाई 2019 का है। 

विज्ञापन


दिल्ली के अंसल प्लाजा स्थित जेके बैंक शाखा से अमन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने यह ऋण लिया था। जांच में घोटाला सामने आया। आरोपियों में तब रहे जेके बैंक के प्रबंधक राकेश कुमार ख्रयाल और कुलदीप गुप्ता शामिल हैं। जबकि अन्य आरोपी अमन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का एमडी राज सिंह गहलोत शामिल है। लोन में वित्तीय धांधली की शिकायत आने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की थी। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने धांधली की है। 
विज्ञापन


आरोप है कि जेएंडके बैंक अंसल प्लाजा शाखा के अधिकारियों ने इस फर्म को करोड़ों रुपये का ऋण दिया था और उक्त फर्म के साथ मिलकर इतनी बड़ी राशि मंजूर की गई कि एनपीए घोषित कर दिया गया ताकि फर्म को वन टाइम क्लीयरेंस मिल सके। फर्म ने दिल्ली में एक फाइव स्टार होटल के निर्माण के लिए ऋण लिया था, जिसकी अनुमानित लागत 866.89 करोड़ थी और इसमें  227 करोड़ रुपये टर्म लोन के थे। फाइव स्टार होटल के निर्माण के लिए कंसोर्टियम लोन के हिस्से के रूप में फर्म द्वारा अन्य ऋणों का लाभ उठाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फर्म ने पांच सितारा होटल और किराये की इमारत सहित गिरवी रखी जमीन को ही गिरवी रख दिया था, जो वाणिज्यिक क्षेत्र पर लीज पर दी जानी थी, जिसे अन्य सभी मौजूदा परिसंपत्तियों की हाइपोथैकेशन और राज सिंह गहलोत की निजी गारंटी के रूप में प्रस्तावित किया गया था। जांच में पाया गया कि जो लोन होटल के लिए दिया गया था, उसे होटल के निर्माण की जगह अन्य जगहों पर खर्च किया गया। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed