जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान में प्रदेश के छात्रों को हुर्रियत और टेरर फंडिंग के जरिए दिलाते थे एमबीबीएस सीटें, चार गिरफ्तार
डीजीपी ने बताया कि मोहम्मद अब्दुल्ला शाह के भाई 90 के दशक में पाकिस्तान गए थे और हुर्रियत के सूत्रधार के रूप में काम कर रहे थे।
विस्तार
पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए हुर्रियत और टेरर फंडिंग के जरिए एमबीबीएस सीटें हासिल करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मोक्ष आंदोलन के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर भट उर्फ जफर भट, फातिमा शाह, मोहम्मद अब्दुल्ला शाह और शबजार अहमद शेख को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अब्दुल्ला शाह के भाई 90 के दशक में पाकिस्तान गए थे और हुर्रियत के सूत्रधार के रूप में काम कर रहे थे।
J&K | 4 people have been arrested in connection with procuring MBBS seats for students from Jammu and Kashmir in Pakistan via Hurriyat & terror funding: J&K DGP Dilbagh Singh pic.twitter.com/7UVNdTwOVN
— ANI (@ANI) August 18, 2021
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मुहर्रम के जुलूस में पुलिस ने पत्रकारों के साथ की बदसलूकी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई