{"_id":"60e9e33ea205436ab549c9d6","slug":"jammu-and-kashmir-huge-decline-in-corona-cases-185-infected-and-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामले में भारी गिरावट, 185 संक्रमित और दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामले में भारी गिरावट, 185 संक्रमित और दो की मौत
Sat, 10 Jul 2021 11:43 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:43 PM IST
सार
नौ जिलों में पांच तक संक्रमित। वहीं रियासी में जिले में कोरोना का कोई मामला नहीं मिला।
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोविड के नए संक्रमित मामलों में गिरावट जारी है। प्रदेश में शनिवार को 185 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 74 मामले हैं। नौ जिलों में पांच या उससे कम मामले मिले हैं। जिला रियासी में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू और स्किम्स सोरा में 1-1 संक्रमित मरीज की मौत हुई। रामबन में 5, पुंछ में 3, सांबा में 1, कठुआ में 4, उधमपुर में 3, शोपियां में 2, कुलगाम में 3, बांदीपोरा में 5 और बारामुला में 4 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला श्रीनगर में सर्वाधिक 41 संक्रमित मामले मिले, जबकि जम्मू में यह आंकड़ा 22 रहा। प्रदर्शन में वर्तमान में 3128 ही सक्रिय मामले रह गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सांबा के नड्ड से तीन संदिग्ध काबू आतंकी कनेक्शन होने का शक, पूछताछ जारी
विज्ञापन
45 आयु वर्ग में 11 जिलों में 100 फीसदी टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में 45 से आयु (सिटीजन) वर्ग में प्रदेश के 11 जिलों में 100 फीसदी टीकाकरण करने का दावा किया गया है। इसमें सांबा, पुंछ, राजोरी, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम जिले में 100 फीसदी टीकाकरण हुआ है। इस वर्ग में 4429445 लोगों को टीकाकरण के साथ कुल 97.74 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में 5103083 लोगों को टीकाकरण हो चुका है।