{"_id":"60ad07f5b41b9271113de856","slug":"jammu-and-kashmir-high-risk-category-people-get-vaccinated-under-special-vaccination-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हाई रिस्क वर्ग के लोगों को विशेष टीकाकरण अभियान के तहत लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हाई रिस्क वर्ग के लोगों को विशेष टीकाकरण अभियान के तहत लगा टीका
Tue, 25 May 2021 07:51 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 25 May 2021 07:51 PM IST
सार
आज से शुरू हो गया वकीलों, पत्रकारों, ट्रक, बस, टैक्सी, ऑटो चालकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान।
विज्ञापन
covid-19 vaccine in Jammu and Kashmir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों में 25 मई से 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग में हाई रिस्क और कोरोना संक्रमण की जल्द चपेट आ सकने वाले वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मामलों वाले आठ जिलों जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, राजोरी, उधमपुर, अनंतनाग, बारामुला और बडगाम में यह अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई प्रशासनिक सचिवों की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
मुख्य सचिव ने कानून विभाग को हाई कोर्ट परिसरों में वकीलों व जिला अदालतों में सभी वकीलों को टीकाकरण करने के निर्देश जारी किए। इसी तरह सूचना निदेशालय की तरफ से जम्मू संभाग व कश्मीर संभाग में निदेशालय परिसरों में पत्रकारों का टीकाकरण करने के लिए कहा गया। पर्यटन विभाग को भी जिला कार्यालयों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाकर पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें- #ladengecoronase: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में 45+ के सभी लोगों को लग गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
परिवहन विभाग को ट्रक, बस, ऑटो रिक्शा, टैक्सी चालकों का संबंधित आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में टीकाकरण करने की व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग को शिक्षकों व गैर शिक्षकों के टीकाकरण की व्यवस्था करने और श्रम और आवास एवं शहरी विकास विभागों को सभी निर्माण श्रमिकों, दुकानदारों, वेेंडर्स, ढाबा वर्कर्स आदि का टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
टारगेट ग्रुप में कोविड ड्यूटी कर रहे सभी सरकारी कर्मचारियों, पीएचई और बिजली विभाग के कर्मचारी, दिव्यांगों, विधवा व सिंगल मदर, बेसहारा लोगों तथा जिन लोगों को स्वास्थ्य जटिलताएं हैं। ऐसे लोगों को कोविड टीका लगाने की व्यवस्था संबंधित जिलों के जिला उपायुक्त करेंगे। सूचना विभाग को प्रशासनिक सचिवों के साथ समन्वय कर टीकाकरण अभियान के शेडयूल का प्रचार प्रसार करने को कहा गया ताकि अधिकतम लोग इससे लाभ हासिल कर सकें।