{"_id":"6066bbd1754a7a79d17a4faf","slug":"jammu-and-kashmir-goods-can-not-be-kept-outside-the-shops-by-the-shopkeepers-yellow-strip-will-be-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दुकानों के बाहर सामान रखा तो खैर नहीं, पीली पट्टी खींच तय होगी हद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दुकानों के बाहर सामान रखा तो खैर नहीं, पीली पट्टी खींच तय होगी हद
Fri, 02 Apr 2021 12:08 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:08 PM IST
सार
- रात को सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वाले भी नपेंगे, नजर रखेगी टीम
- नगर निगम कार्यकारी कमेटी की बैठक में लिए कई अहम फैसले
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहर में दुकानों के बाहर पीली पट्टी खींचकर हद तय की जाएगी। इसके बाहर सामान सजाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। रात को सड़क किनारे या खुले में कचरा फेंकने वालों को जुर्माना किया जाएगा। इस पर नजर रखने के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
यह फैसले वीरवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कार्यकारी कमेटी की बैठक में लिए। इस दौरान सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया गया। मेयर ने कहा कि नगर निगम के सुचारु कामकाज के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और आम जनता की शिकायतें हल की जाएंगी। उन्होंने निगम की टीम को जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से हल करनेे के लिए कहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बिना बीज वाले खीरे और टमाटर की फसल तैयार, की गई पहली कटाई
विज्ञापन
फ्लोरिकल्चर विंग को मजबूत करने के निर्देश दिए। अधिकारी अपने क्षेत्र में पार्कों के रखरखाव के लिए विभिन्न कदम उठाए। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए पहले से ही कमेटियां गठित हैं। हर कमेटी संबंधित वार्ड के पार्षद की अध्यक्षता में काम कर रही है।