{"_id":"6105648aea87360e907ebf27","slug":"jammu-and-kashmir-garbage-will-be-picked-up-from-every-house-till-gandhi-jayanti-chief-secretary-gave-instructions-to-the-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गांधी जयंती तक हर घर से उठाया जाएगा कचरा, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गांधी जयंती तक हर घर से उठाया जाएगा कचरा, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
Sat, 31 Jul 2021 08:26 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 31 Jul 2021 08:26 PM IST
सार
डोर टू डोर कचरा उठाने और स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी बनाने पर जोर।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी गांधी जयंती तक प्रदेश के हर शहरी घर के आगे से कचरा उठाया जाएगा। इसके लिए शहरी आवास निकाय को साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बनी प्रदेश स्तरीय अपेक्स कमेटी की आठवीं बोर्ड बैठक में इसका आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अरुण मेहता ने इसे लेकर बैठक की और इसमें कई अन्य विभागों के उच्च अधिकारियों ने भी शिरकत की। इस योजना के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी गहनता से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि मौजूदा समय में 984 वार्ड में डोर टू डोर कचरा उठाया जा रहा है। लेकिन मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के हर एक शहर से 2 अक्तूबर तक डोर टू डोर कचरा उठना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि श्रीनगर और जम्मू दोनों शहरों से कचरा उठाकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में मैनेज किया जा रहा है। कमेटी ने श्रीनगर नगर निगम के लिए इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 529 करोड़ रुपये का एक्शन प्लान को भी मंजूर किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के 600 एसपीओ नहीं किए जा सके स्थायी, दो साल से कर रहे इंतजार
अगले पांच सालों में इसका काम होगा। वहीं जम्मू नगर निगम के लिए 415 करोड़ रुपये का रिवाइज प्लान भी मंजूर किया गया है। विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट प्रबंधन की नई अवधारणा घरेलू स्तर पर गीले और सूखे कचरे के वैज्ञानिक पृथक्करण पर आधारित है, जिसके बाद घर-घर कचरा संग्रह और कचरा प्रबंधन केंद्रों तक परिवहन किया जाता है।