फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: flouting of corona protocol flying in public places, then corona infection may increase

जम्मू-कश्मीर: सार्वजनिक स्थलों पर उड़ रही कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां, फिर बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण

Wed, 28 Jul 2021 03:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 28 Jul 2021 03:26 PM IST
सार

ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर लोग कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बस स्टैंड, मुख्य बाजार, बैंक शाखाओं सहित कई अन्य सरकारी कार्यालयों में बहुत कम लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: flouting of corona protocol flying in public places, then corona infection may increase
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर बिलावर कस्बे के ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर लोग कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बस स्टैंड, मुख्य बाजार, बैंक शाखाओं सहित कई अन्य सरकारी कार्यालयों में बहुत कम लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं। इससे इलाके में एक बार फिर संक्रमण को बढ़ावा मिल सकता है। देवल निवासी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

विज्ञापन


यह आने वाले दिनों के लिए सही संकेत नहीं है। किशनपुर निवासी वरुण खजूरिया ने कहा कि यात्री वाहनों में मास्क का उपयोग लोग नहीं कर रहे हैं। सामाजिक दूरी को लेकर भी गंभीरता नहीं बरती जा रही है। हौटार गांव निवासी डिंपल शर्मा ने कहा कि इससे पहले कि इलाके में संक्रमण को बढ़ावा मिले, प्रशासन जल्द से जल्द नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से छह की मौत, 40 लोगों की खोज में लगी हैं टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अप्रैल और मई महीने में उपमंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 750 के करीब थी, जिसके बाद प्रशासन की ओर से सख्ती बरते जाने पर संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की अधिक भीड़ रहती है, उन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed