फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Feeling of heat in Jammu, heavy rain-snowfall likely till May 3

Jammu Kashmir: कश्मीर में ठंडी बयार, जम्मू में तपिश का अहसास, तीन मई तक भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना

Sun, 30 Apr 2023 09:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 09:01 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 और 3 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जम्मू में शनिवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Feeling of heat in Jammu, heavy rain-snowfall likely till May 3
जम्मू में गर्मी से बचने की जुगत करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में भी फिलहाल राहत है। लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास बढ़ा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 और 3 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जम्मू में शनिवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को हवा चली, लेकिन मौसम लगभग साफ रहा। दोपहर के समय सीधी धूप में तपिश का अहसास बढ़ा।
विज्ञापन


यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 35.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री गिरकर 19.2, बटोत में 23.4, कटड़ा में 31.3 और भद्रवाह में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शनिवार की सुबह बादल छाए रहे। दोपहर के समय धूप खिलने के बाद शाम को फिर से बादल छा गए थे। कई क्षेत्रों में ठंडी हवा चल रही थी। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री गिरकर 17.7 दर्ज किया गया।  

पहलगाम में सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 14.2 और गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम खराब होने की सूरत में तापमान में गिरावट आ सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed