{"_id":"5adeafd74f1c1b5f098b6229","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-started-between-militants-forces-in-tral-of-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा में जैश के चार आतंकी ढेर, सेना और पुलिस के एक-एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा में जैश के चार आतंकी ढेर, सेना और पुलिस के एक-एक जवान शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने जैश के चार आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान दो जवान भी शहीद हुए हैं। इनमें एक सेना और एक पुलिस का जवान है। डीजीपी डा. एसपी वैद ने ट्वीट कर चार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
इनमें दो विदेशी और दो स्थानीय आतंकी हैं। इलाका घना होने के कारण सेना ने ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की लोकेशन पता करने के लिए हेलीकाप्टरों का भी प्रयोग किया। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने त्राल में ऑपरेशन के दौरान शहीद सेना और पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
सुरक्षाबलों को त्राल के लाम जंगल में कुछ आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मंगलवार सुबह सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 180 बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके में साझा ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
ऑपरेशन शुरू होते ही जंगल में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने भी जवाब दिया। कुछ देर की फायरिंग के बाद छिपे आतंकी जंगल के ऊपरी इलाके की ओर भाग निकले। शुरुआती फायरिंग में सेना के जवान अजय कुमार घायल हो गए, जिन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।

इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अजय 42 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। वह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कोटला पंजोला गांव के रहने वाले थे। वह अविवाहित थे। आतंकियों के जंगल क्षेत्र में ऊपर की ओर भाग निकलने पर सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
इस दौरान एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। कई घंटे चली मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। इस दौरान त्राल निवासी एसओजी जवान लतीफ गोजरी भी शहीद हो गया। आईजी कश्मीर एसपी पाणि ने बताया कि इस ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने एक-एक जवान खोए हैं।
आतंकियों से जिस प्रकार की चीजें बरामद हुई हैं, उससे लगता है कि वे विदेशी मूल के थे और जैश से संबंधित थे। इलाके में फिलहाल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। उधर, पुलिस के शहीद जवान लतीफ गोजरी को अवंतीपोरा पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। आईजी पुलिस के अलावा सीआरपीएफ तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
मुठभेड़ शुरू होते ही युवाओं ने की पत्थरबाजी
इलाके में मुठभेड़ की खबर फैलते ही त्राल बाजार में युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थरबाजी की। प्रदर्शन उग्र होते देख वहां तैनात सुरक्षाबलों ने हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी युवा पत्थरबाजी करते रहे, जिससे काफी देर तक सुरक्षा बलों से भिड़ंत जारी रही।