फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir- encounter in Anantnag Munward, 1-2 terrorists are trapped

J&K: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, बुरहान वानी का करीबी अल्ताफ समेत 2 आतंकी ढेर

Wed, 29 Aug 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 29 Aug 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Jammu And Kashmir- encounter in Anantnag Munward, 1-2 terrorists are trapped
मारा गया हिजबुल आतंकी अल्ताफ कचरू - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन


मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान हिजबुल डिवीजनल कमांडर अल्ताफ कचरू के रूप में हुई है। अल्ताफ अहमद डार उर्फ कचरू कुलगाम में हिजबुल का डिस्ट्रिक्ट कमांडर था और कुलगाम का ही रहने वाला था। अल्ताफ मारा गया हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का करीबी बताया जा रहा है। अल्ताफ का नाम मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में टॉप टेन में शामिल था। वह पिछल 15 सालों से हिजबुल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। दूसरे आतंकी की पहचान उमर रशीद वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों के शवों के साथ दो हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ खत्म हो गया है। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। इस ऑपरेशन में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान जुटे थे। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने अनंतनाग जिले में इंटरनेट सर्विस फिलहाल स्थगित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानबल के मुनिवाद गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने आज तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया, आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी।

बता दें कि, दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार (24 अगस्त) को जैश के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था। कोकरनाग के वायेलू इलाके के गडोल गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की थी। घेरा सख्त होता देख वहां एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी मारा गया।



पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी से भारी मात्रा में हथियार और जिहादी सामग्री भी बरामद हुई। बरामद हुए दस्तावेजों से यह पता लग पाया है कि आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित था। मारा गया आतंकी सुरक्षाबलों और स्थानीय नागरिकों पर हमलों के कई मामलों में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed