{"_id":"614feba08ebc3e09c641d9dc","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-watnira-area-of-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक दहशतगर्द था भाजपा नेता की हत्या में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक दहशतगर्द था भाजपा नेता की हत्या में शामिल
Sun, 26 Sep 2021 09:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:27 AM IST
सार
उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
security forces
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को दो आतंकी छुपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाकर्मियों को उनको घेरने के बाद आत्मसंर्पण करने की अपील की। आतंकियों ने इस अपील को नहीं माना जिसके बाद मुठभेड़ में दोनों मारे गए। इनमें से एक आतंकी ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी और दूसरा आतंकी भाजपा नेता वसीम बारी की हत्या में शामिल था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सिंधिया ने की घोषणा: जम्मू-कश्मीर में दो नए एयरपोर्ट जल्द, 2150 करोड़ रुपये होंगे खर्च, श्रीनगर से शारजाह के लिए उड़ान की तैयारी
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जुगटियाल गांव में एक मदरसे के पास पड़े ग्रेनेड व एके 47 की पांच गोलियां शनिवार को सुरक्षाबलों ने बरामद कीं। गांव में मदरसे के पास मजदूर काम कर रहे थे तभी उनकी नजर संदिग्ध चीज पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर सेना व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई।