{"_id":"5c6f68a8bdec2208d27b22a9","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-warpora-of-baramulla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के बारामुला में 2 आतंकी ढेर, 24 घंटे तक चली मुठभेड़ खत्म, इंटरनेट सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में 2 आतंकी ढेर, 24 घंटे तक चली मुठभेड़ खत्म, इंटरनेट सेवा बंद
Fri, 22 Feb 2019 08:42 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 22 Feb 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
security forces
- फोटो : एएनआई
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने 24 घंटे से अधिक चले ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया की सोपोर के वारपोरा इलाके में करीब 24 घंटे से अधिक समय तक चले इस ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को ढेर किया गया है। अभी मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सूत्रों के अनुसार इलाके में लश्कर के दो आतंकी छिपे हुए थे जिनमें से एक स्थानीय कमांडर भी शामिल था। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और लोगों से अपील की जाती है कि मुठभेड़ स्थल की ओर न जाएं क्योंकि वहां बचा हुआ बारूद व ग्रेनेड हो सकता है।
दरअसल वीरवार को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर दोपहर करीब 2:30 बजे सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस व एसओजी ने वारपोरा इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
करीब 8 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात करीब 11 बजे आतंकियों से साथ कांटैक्ट हुआ। एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। अंधेरे के चलते सुरक्षा बलों की ओर से फ्लड लाइटस और जेनरेटर भी लगाए गए ताकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकी फरार न हो सके।
रात भर रुक रुक कर चल रही फायरिंग के बाद एक बार फिर शुक्रवार सुबह भीषण फायरिंग हुई। आतंकी अलग-अलग दो मकान में जाकर छिप गए। इससे मुठभेड़ लंबा खिंचा।

Trending Videos
सुरक्षा बलों पर पथराव, आंसू गैस के गोले दागे
मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। मुठभेड़ स्थल के आस पास हिंसक झड़पें भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों द्वारा ऑपरेशन में खलल डालने के लिए सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थरबाजी की गई। इन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। यह झड़पें दिनभर जारी रही और इन्हें मुठभेड़ स्थल से दूर रखने के लिए जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रशासन द्वारा इलाके में मुठभेड़ शुरू होने के साथ ही सोपोर और आस-पास के इलाकों में मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई। कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए धारा 144 भी लागू कर दिया गया ताकि किसी भी स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।

DIG South Kashmir Atul Kumar Goel: Two top terrorists of Jaish-e-Mohammed were eliminated. There was no collateral damage & no injuries to security personnel. Identities yet to be ascertained. The public is requested not to venture into the operational area until it is sanitised. pic.twitter.com/wxCnqUr2c2
— ANI (@ANI) February 22, 2019