{"_id":"5c7de8fdbdec2213ef2d0e5e","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: त्राल में हिजबुल के दो आतंकी ढेर, 12 घंटे चली मुठभेड़, दोनों आतंकी थे स्थानीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: त्राल में हिजबुल के दो आतंकी ढेर, 12 घंटे चली मुठभेड़, दोनों आतंकी थे स्थानीय
Tue, 05 Mar 2019 08:41 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 05 Mar 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों द्वारा मकान में लगाई आग
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने रातभर चली मुठभेड़ के बाद हिजबुल के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। दोनों स्थानीय आतंकी थे।
पुलवामा जिले के त्राल इलाके के ऋषि मोहल्ला में करीब 12 घंटे तक चली भीषण मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों की शिनाख्त गुलशनपोरा त्राल के अदफर फय्याज पररे और शरीफाबाद त्राल के इरफान अहमद राथर के तौर पर हुई है। दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।
अदफर 6 जुलाई 2018 और इरफान 17 नवंबर 2017 को संगठन में शामिल हुआ था। पुलिस के अनुसार दोनों का काफी ज्यादा क्राइम रिकॉर्ड था जिसके चलते पुलिस को उनकी तलाश थी। इस दौरान क्रास फायरिंग में फारूक अहमद मलिक (45) नामक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 180 बटालियन सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा सोमवार रात आठ बजे ऋषि मोहल्ला में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। सुबह जब तलाशी अभियान तेज किया गया तो दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई।

"एक सूचना के आधार पर ऋषि मोहल्ला त्राल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान जवानों पर छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग की और मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। उनके पास से दो एके-47 राइफल तथा गोला-बारूद बरामद हुआ है।"-अतुल गोयल, डीआईजी-दक्षिणी कश्मीर