{"_id":"609332cf49ed7161fb48fa35","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-at-shopian-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, एक ने किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, एक ने किया समर्पण
Thu, 06 May 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 May 2021 06:09 AM IST
सार
शोपियां में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। तीन आतंकियों के खात्मे के साथ ही एक आतंकी ने आत्मसमर्पण भी किया है।
विज्ञापन
शोपियां मुठभेड़
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। एक आतंकी ने समर्पण कर दिया है। उसका नाम तौसीफ अहमद बताया जा रहा है। मारे गए आतंकियों के पास से चार पिस्टल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी थी कि शोपियां के कनिगाम में चल रही मुठभेड़ में अल-बदर के चार नए भर्ती किए हुए स्थानीय आतंकी घिरे हुए हैं। सभी आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था। लेकिन एक आतंकी को छोड़कर किसी ने फायरिंग बंद नहीं की। परिणाम स्वरूप तीन आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले महीने ही सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन अल बदर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था। आतंकी की पहचान गुलज़ार अहमद भट निवासी बथपोरा अरवानी अनंतनाग के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
मार्च के महीने में भी जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन अल-बदर का डिवीजनल कमांडर गनई ख्वाजा को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकी से हथियार और ढेर सारी गोलियां बरामद की गई थीं।
ये भी पढ़ें- अमित शाह से गुहार: हिलाली की बेटियों ने कहा- परिवार को बर्बाद होने से बचा लीजिए
ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: अलगाववादी नेता अशरफ सेहरई का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की साजिश नाकाम: जम्मू के सांबा में बीएसएफ ने मार गिराया घुसपैठिया