{"_id":"5efb82c915ad762b452188bd","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-tral-of-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे
Tue, 30 Jun 2020 11:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में मंगलवार रात आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर लिखे जाने तक मिली ताजा जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों को घेर रखा है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने इसका का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ शुरू होने पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, दो से तीन आतंकवादियों के इलाके में फंसे होने की आशंका है। दक्षिण काश्मीर में एक दिन में यह लगातार दूसरी मुठभेड़ है। मंगलवार सुबह अनंतनाग के वाघमा बिजबेहरा इलाके में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इसके साथ ही दक्षिणी कश्मीर में जून में अब तक कुल 38 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।