फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Election Exit Poll 2024 updates Winner and Loser Bjp Congress NC PDP News in Hindi

J&K Exit Poll 2024: जम्मू-कश्मीर में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं, कांग्रेस-NC सबसे आगे; देखें एग्जिट पोल

Sat, 05 Oct 2024 09:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 09:21 PM IST
सार

Exit Poll Result Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के एग्जिट पोल में कांग्रेस और एनसी गठबंधन सबसे आगे हैं और दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी है। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी और अब आठ अक्तूबर को परिणाम सामने आएंगे। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Election Exit Poll 2024 updates Winner and Loser Bjp Congress NC PDP News in Hindi
Jammu and Kashmir Exit Poll 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Exit Poll 2024 J&K Assembly Election Result: सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल में किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। लेकिन कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर सरकार बना सकते हैं। कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिल रहा है। इसमें आजतक सी वोटर, पीपल्स पल्स, एक्सिस माय इंडिया, रिपब्लिक मैट्रिज और गुलिस्तान न्यूज ने भी एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन

एग्जिट पोल में कांग्रेस-एनसी गठबंधन आगे
इंडिया टूडे आजतक सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 27-32, कांग्रेस+ को 40-48 , पीडीपी को 06-12 और अन्य को 06-11 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक,  भाजपा को 24-34, कांग्रेस-एनसी को 35-45, पीडीपी को 04-06 और अन्य को 08-23 सीटें मिलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल्स पल्स सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 23-27, कांग्रेस प्लस- 46-50, पीडीपी को 07-11 और अन्य को 04-06 सीटें मिल रही हैं। इसके अलावा चौथी एजेंसी गुलिस्तान न्यूज के मुताबिक, भाजपा को 29, कांग्रेस-एनसी को 34, पीडीपी को 06 और अन्य को 21 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं पांचवें एग्जिट पोल रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक, भाजपा को 30, कांग्रेस-एनसी को 37, पीडीपी को सात और अन्य को 16 सीटें मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed