{"_id":"6af83355e4490a8f98033993","slug":"jammu-and-kashmir-earth-trembles-as-three-earthquake-tremors-hit-doda-within-four-hours-magnitude-recorded-at-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा-लेह: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 घंटे में पांच भूकंप, चिनाब में छह घंटे के भीतर चार बार धरती हिली धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा-लेह: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 घंटे में पांच भूकंप, चिनाब में छह घंटे के भीतर चार बार धरती हिली धरती
Sun, 15 Nov 2026 12:19 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:19 AM IST
सार
डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र पहले से ही भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील और जटिल संरचना वाला इलाका माना जाता है। इस क्षेत्र में वर्ष 2013 में 5.7 तीव्रता का किश्तवाड़ और वर्ष 2023 में 5.4 तीव्रता का भूकंप डोडा में आ चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को 11 घंटे के भीतर पांच बार भूकंप आया। इनकी तीव्रता 2.9 से 3.9 के बीच रही। इनमें से छह घंटे के भीतर चार भूकंप चिनाब क्षेत्र में आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ये भूकंप जम्मू-कश्मीर में डोडा और किश्तवाड़ जिले में और लद्दाख के लेह में महसूस किए गए। डोडा और किश्तवाड़ चिनाब क्षेत्र में आते हैं। भूकंप से से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पहला भूकंप किश्तवाड़ जिले में शनिवार तड़के करीब 2:38 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 रही। इसका केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसके बाद शनिवार सुबह 8:31 बजे दूसरा झटका डोडा जिले में 2.7 तीव्रता का महसूस किया गया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद सुबह 8:48 बजे डोडा में 3.8 तीव्रता का फिर भूकंप आया। इसका केंद्र 5 किमी गहराई में था।
विज्ञापन
डोडा जिले में ही चाैथा भूकंप दोपहर 1:09 बजे दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 2.9 तीव्रता रही और इसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था। वहीं लद्दाख के लेह में सुबह 10:29 बजे भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर गहराई रहा।
विज्ञापन
