{"_id":"63907c40e1bdc206b339b4d3","slug":"jammu-and-kashmir-diet-will-conduct-the-8th-examination-question-paper-will-be-prepared-by-scert","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आठवीं की परीक्षा डाइट करवाएगी, प्रश्न पत्र एससीईआरटी तैयार करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आठवीं की परीक्षा डाइट करवाएगी, प्रश्न पत्र एससीईआरटी तैयार करेगा
Wed, 07 Dec 2022 05:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:13 PM IST
सार
नई शिक्षा नीति के तहत इस बार कक्षा आठवीं की परीक्षा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) करवाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा पांचवीं और तीसरी की परीक्षा भी आठवीं की तरह करवाने की योजना है।
विज्ञापन
Satwari School
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में इस बार परीक्षाएं नई शिक्षा नीति और एक समान शैक्षणिक कैलेंडर के तहत होंगी। नई शिक्षा नीति के तहत इस बार कक्षा आठवीं की परीक्षा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) करवाएगी, लेकिन प्रश्न पत्र जम्मू-कश्मीर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेकेएससीईआरटी) तैयार करेगा।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा पांचवीं और तीसरी की परीक्षा भी आठवीं की तरह करवाने की योजना है, लेकिन इस पर विभाग अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाया है। कक्षा आठवीं के विद्यार्थी परीक्षा पैटर्न के प्रति जागरूक हों, इसके लिए एससीईआरटी ने मॉडल पेपर जारी किया है। चार भाषाओं में इस मॉडल पेपर को तैयार किया गया है। इस मॉडल की तरह ही प्रश्न पत्र होगा। एक विषय का प्रश्न पत्र 40 अंक का होगा और इसके लिए ढाई घंटे का समय होगा।
विज्ञापन
अंग्रेजी विषय की बात करें तो प्रश्न पत्र तीन अनुभाग में होगा। अनुभाग ए (समझबूझ कर पढ़ना) में एक दो पैसेज होंगे, जिन्हें पढ़ कर दिए प्रश्नों का उत्तर देना होगा और प्रति एक प्रश्न पांच अंक का होगा। इसमें चित्र पर आधारित एक प्रश्न होगा। इसके बाद अनुभाग बी में लेखन कौशल और व्याकरण से संबंधित प्रश्न होंगे और अनुभाग सी में साहित्य से जुड़े प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञान संकाय में दस अंक के दो लंबे उत्तर वाले प्रश्न होंगे। वहीं लघु उत्तरीय वाले तीन प्रश्न चार-चार अंक और अति लघु उत्तरीय प्रश्न चार होंगे जो दो-दो अंक के होंगे। इसके बाद एक-एक अंक वाले दस बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जेकेएससीईआरटी के एक अधिकारी ने कहा कि आठवीं कक्षा की परीक्षा डाइट द्वारा करवाई जाएगी, लेकिन पांचवीं और तीसरी कक्षा की कौन करवाएगा ये अभी तय नहीं हो पाया है।