फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: DIET will conduct the 8th examination, question paper will be prepared by SCERT

जम्मू कश्मीर: आठवीं की परीक्षा डाइट करवाएगी, प्रश्न पत्र एससीईआरटी तैयार करेगा

Wed, 07 Dec 2022 05:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 07 Dec 2022 05:13 PM IST
सार

नई शिक्षा नीति के तहत इस बार कक्षा आठवीं की परीक्षा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) करवाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा पांचवीं और तीसरी की परीक्षा भी आठवीं की तरह करवाने की योजना है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: DIET will conduct the 8th examination, question paper will be prepared by SCERT
Satwari School - फोटो : File Photo

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में इस बार परीक्षाएं नई शिक्षा नीति और एक समान शैक्षणिक कैलेंडर के तहत होंगी। नई शिक्षा नीति के तहत इस बार कक्षा आठवीं की परीक्षा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) करवाएगी, लेकिन प्रश्न पत्र जम्मू-कश्मीर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेकेएससीईआरटी) तैयार करेगा। 

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा पांचवीं और तीसरी की परीक्षा भी आठवीं की तरह करवाने की योजना है, लेकिन इस पर विभाग अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाया है।  कक्षा आठवीं के विद्यार्थी परीक्षा पैटर्न के प्रति जागरूक हों, इसके लिए एससीईआरटी ने मॉडल पेपर जारी किया है। चार भाषाओं में इस मॉडल पेपर को तैयार किया गया है। इस मॉडल की तरह ही प्रश्न पत्र होगा। एक विषय का प्रश्न पत्र 40 अंक का होगा और इसके लिए ढाई घंटे का समय होगा। 
विज्ञापन


अंग्रेजी विषय की बात करें तो प्रश्न पत्र तीन अनुभाग में होगा। अनुभाग ए (समझबूझ कर पढ़ना) में एक दो पैसेज होंगे, जिन्हें पढ़ कर दिए प्रश्नों का उत्तर देना होगा और प्रति एक प्रश्न पांच अंक का होगा। इसमें चित्र पर आधारित एक प्रश्न होगा। इसके बाद अनुभाग बी में लेखन कौशल और व्याकरण से संबंधित प्रश्न होंगे और अनुभाग सी में साहित्य से जुड़े प्रश्न होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान संकाय में दस अंक के दो लंबे उत्तर वाले प्रश्न होंगे। वहीं लघु उत्तरीय वाले तीन प्रश्न चार-चार अंक और अति लघु उत्तरीय प्रश्न चार होंगे जो दो-दो अंक के होंगे। इसके बाद एक-एक अंक वाले दस बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जेकेएससीईआरटी के एक अधिकारी ने कहा कि आठवीं कक्षा की परीक्षा डाइट द्वारा करवाई जाएगी, लेकिन पांचवीं और तीसरी कक्षा की कौन करवाएगा ये अभी तय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed