फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: DGP arrives in Delhi, talks on drone attack on Jammu Air Force station

जम्मू-कश्मीर: दिल्ली पहुंचे डीजीपी, जम्मू वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमले पर हुई बात

Tue, 06 Jul 2021 09:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 06 Jul 2021 09:37 PM IST
सार

डीजीपी दिलबाग सिंह और जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने गृह मंत्रालय की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान भविष्य की सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: DGP arrives in Delhi, talks on drone attack on Jammu Air Force station
DGP Dilbag Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायुसेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमलों के बाद प्रदेश की सुरक्षा पर गहरा मंथन हो रहा है। हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के बाद सुरक्षा और भी बड़ी चुनौती बन गई है। मंगलवार को डीजीपी दिलबाग सिंह और जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने गृह मंत्रालय की बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला मुुख्य रूप से शामिल हुए और आईबी चीफ अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि एक दिन पहले ही वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले की एफएसएल रिपोर्ट सामने आई। इसमें यह बताया गया कि हमले में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया। साथ ही हमले में पाकिस्तान और आतंकी संगठन टीआरएफ व लश्कर का नाम सामने आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर को दावत दे रही हैं ये लापरवाही, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक काफी बड़ी चुनौती मानी गई है। गृह सचिव ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने के संकेत दिए हैं। संभव है कि अगले कुछ दिनों में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की जाए। आतंकियों के लिए काम करने वाले ओजी वर्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कोई विशेष कदम उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed