{"_id":"5b8bb62642c792464c73ee2c","slug":"jammu-and-kashmir-defence-minister-nirmala-sitharaman-with-army-chief-visited-balbir-forward-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पहली बार बलबीर फॉरवर्ड पोस्ट के दौरे पर पहुंची रक्षा मंत्री, साथ में थे सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पहली बार बलबीर फॉरवर्ड पोस्ट के दौरे पर पहुंची रक्षा मंत्री, साथ में थे सेना प्रमुख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
जवानों के साथ रक्षामंत्री निर्मला सीतरमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार को कुपवाड़ा जिले के फारवर्ड बलबीर पोस्ट का दौरा कर जवानों का हौसला बढ़ाया। वे पहली रक्षा मंत्री हैं जो इस पोस्ट तक पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने एलओसी पर जवानों को लगातार सतर्क व पैनी निगाह रखने को कहा। साथ ही दुश्मनों की किसी भी हरकत का माकूल जवाब देने तथा घुसपैठ के प्रयासों को हर हाल में रोकने को कहा।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ फारवर्ड पोस्ट पर पहुंची रक्षा मंत्री को सुरक्षा तैयारियों के साथ-साथ घुसपैठ रोकने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी गई। बताया गया कि घुसपैठ रोकने के लिए एलओसी पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम करते हुए आतंकियों को ढेर किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी।
जवानों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने एलओसी पर सतर्कता के लिए उनकी प्रशंसा की। 24 घंटे निगरानी रखने की भी सराहना की। उन्होंने 28 इंफेंट्री डिवीजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह व चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट भी उनके साथ थे।

Defence Minister Nirmala Sitharaman along with Army Chief General Bipin Rawat visited the Balbir forward post in Jammu and Kashmir today where she met troops of the 28th Infantry Division. She is the first Defence Minister ever to visit the post. pic.twitter.com/uJ4TPW3aGn
— ANI (@ANI) September 2, 2018
रक्षा मंत्री ने घाटी के हालात पर राज्यपाल से मिलकर की चर्चा
रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से कि मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
बाद में उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ घाटी के हालात तथा आतंरिक व बाह्य सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की। उन्होंने एलओसी के साथ ही घाटी में सुरक्षा हालात पर बात की। इसके साथ ही घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं पर रोक व आतंकवादी निरोधक अभियानों को और प्रभावी तरीके से चलाने पर बल दिया गया। स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव की सुरक्षा पर भी बात हुई। इसके साथ ही सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण (खासकर लद्दाख क्षेत्र में) पर बल दिया गया। राज्यपाल ने उत्तरी कमान की ओर से सिविल, पुलिस तथा केंद्रीय बलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता जताई।