फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Corona patients with common symptoms will be treated in CHC only

जम्मू-कश्मीर: सामान्य लक्षणों वाले कोरोना मरीजों का सीएचसी में ही होगा इलाज

Fri, 21 May 2021 04:55 PM IST
करिश्मा चिब संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 21 May 2021 04:55 PM IST
सार

केवल गंभीर मरीजों को ही जीएमसी और सीडी अस्पताल में किया जाएगा भर्ती।
स्वास्थ्य निदेशालय ने सीएचसी में ऑक्सीजन सपोर्ट बेड से लेकर वेंटिलेटर मुहैया करवाए।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Corona patients with common symptoms will be treated in CHC only
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्के से सामान्य लक्षण वाले कोरोना मरीजों को उप नगरीय और गांवों के करीब अस्पतालों में ही उपचार की व्यवस्था की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर के अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट बेड से लेकर वेंटिलेटर की व्यवस्था कर दी गई है। इस नई व्यवस्था का लक्ष्य जम्मू के प्रमुख कोविड अस्पतालों में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाना है।
विज्ञापन


जम्मू के उप नगरीय क्षेत्र में मौजूद कोट भलवाल अस्पताल में 72 कोविड बेड की व्यवस्था की गई है। अभी तक इस अस्पताल में 15 मरीज ही भर्ती हैं। इसी तरह गंग्याल स्थित राजीव गांधी अस्पताल में 60 कोविड बेड हैं, इस अस्पताल में अभी तक 60 बेड फुल हैं। कम हल्के व सामान्य लक्षण वाले कोविड मरीज जम्मू के ट्राइएज अस्पताल सीडी हास्पिटल पहुंच रहे हैं। वहां से उन्हें राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


संभाग के अन्य जिलों की बात करें तो भद्रवाह के सीएचसी में 60, बसोहली सीएचसी में 25, नगरी परोल सीएचसी में 25, एसडीएस कटड़ा में 20, सीएचसी मेंढर में 30, सीएचसी सुरनकोट में 30, सीएचसी चिनैनी में 50, सीएचसी रामनगर में 20, सीएचसी रामगढ़ सांबा में 20 कोविड बेड उपलब्ध करवा दिए गए हैं। फिलहाल इन सीएचसी अस्पतालों में गिने चुने मरीज ही भर्ती हैं। भविष्य में हालात खराब हुए तो इस नई व्यवस्था का लाभ गांव व उपनगरीय क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अप्रैल में 2200, मई के पहले पांच दिन में ही 600 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी

जम्मू संभाग में सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड मरीजों के लिए बेड व ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हल्के व सामान्य लक्षणों वाले मरीजों का उपचार अपने घरों के करीब सीएचसी स्तर पर हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है। मकसद यह है कि केवल गंभीर मरीज ही जम्मू के जीएमसी व अन्य कोविड अस्पतालों में पहुंचे और इन प्रमुख अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड की कमी न रहे। -डॉ. रेणु शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed